ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

पटना पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम में होंगे शामिल

PATNA: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गए। राजभवन ने रात्री विश्राम के बाद शुक

पटना पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गए। राजभवन ने रात्री विश्राम के बाद शुक्रवार को वे नालंदा में आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद कोविंद पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं।


दरअसल, नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा 15 और 16 सितंबर को नालंदा में फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आलावा बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री मिनाक्षी लेखी और गिरिराज सिंह समेत अन्य लोग शामिल होंगे। 


इसके साथ ही साथ कई दूसरे देशों से भी विदेशी मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन होगा और वे इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंह के जरिए जुड़ेंगे।