1st Bihar Published by: Updated Jun 30, 2020, 11:17:57 AM
- फ़ोटो
PATNA: देर रात पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके के चुनौटी कुआं नव दुर्गामंदिर के सामने गली में रहने वाले युवक मो वकील की गोली मारकर हत्या कर दी.
घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई गुड्डू ने बताया की खानकाह मुहल्ले में उसके भाई अपनी बाइक से जा रहा था तो स्थानीय बौली मुहल्ला का रहने वाला मो साहिल उर्फ गणेश, दानिश, जीशान और उसके साथ रहे अन्य अपराधियों ने वकील को गोली मार दिया.
इसकी जानकारी स्थानीय लोगों से मिलते हीघायलावस्था में वकील को पीएमसीएच ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक मो. वकील को गणेश और उसके गुर्गों से अदावत चल रही थी. किस बात को लेकर विवाद चल रही थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गयी है.