ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना : पहले तमंचे पर हुआ डिस्को, अब पुलिस का दिखा एक्शन

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए भले ही शादी समारोह में पाबंदी लागू रखी गई हो लेकिन धड़ल्ले से ना केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि शादी समारोह में तमंचे पे ड

पटना : पहले तमंचे पर हुआ डिस्को, अब पुलिस का दिखा एक्शन
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए भले ही शादी समारोह में पाबंदी लागू रखी गई हो लेकिन धड़ल्ले से ना केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि शादी समारोह में तमंचे पे डिस्को भी खूब हो रहा है। ऐसा ही एक मामला पटना के नौबतपुर से सामने आया था जहां तिलक समारोह में बार बालाओं के साथ ठुमके के बीच अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो अहुआरा गांव का बताया जा रहा है। अब इस मामले में पुलिस एक्शन में आई है। 


बार बालाओं के साथ तमंचा लहराते हुए जो वीडियो वायरल हुआ उस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को उठाया है। इनसे थाने में पूछताछ की जा रही है हालांकि पुलिस को अभी भी उस युवक की तलाश है जो वायरल वीडियो में फायरिंग कर रहा था। दरअसल गांव के एक तिलक समारोह में डांस का आयोजन किया गया था। इस दौरान जमकर फायरिंग भी हुई। फायरिंग और डांस वाला वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस को जैसे ही भनक मिली उसने इस मामले में एक्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था बाद में इन्हें छोड़ भी दिया गया। लेकिन अभी भी तमंचा लहराने वाले युवक की तलाश जारी है। 


पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक का नाम जितेंद्र है। उसकी तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस में वायरल वीडियो में मौजूद तमाम युवकों की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए कई के घरों पर दबिश भी दी गई है लेकिन ज्यादातर युवक कब तक अपने घर से फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तमंचे पर डिस्को वाले वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक हिरासत में होंगे।

टैग्स