Hindi News / news / पटना : रेलवे ट्रैक पर मिला टीपीएस कॉलेज का स्टूडेंट का शव,...

पटना : रेलवे ट्रैक पर मिला टीपीएस कॉलेज का स्टूडेंट का शव, हत्या या सुसाइड की जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Oct 24, 2020, 7:39:02 AM

पटना :  रेलवे ट्रैक पर मिला टीपीएस कॉलेज का स्टूडेंट का शव, हत्या या सुसाइड की जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : पटना में सचिवालय हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से टीपीएस कॉलेज के एक स्टूडेंट का शव बारामद हुआ है. मृतक की पहचान बिहटा के माधोपुर के रहने वाले सुनील तिवारी के इकलौते बेटे विशाल के रुप में की गई है. 

18 साल का विशाल पटना के टीपीएस कॉलेज का स्टूडेंट था. विशाल के मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि जीआरपी ने युवक की लाश रेलवे ट्रैक से बरामद की और उसके बाद बॉडी को पटना जंक्शन लाया गया. मृतक के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं मिले हैं. उसके पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान की गई. 

विशाल की हत्या हुई या उसने खुदकुशी कर ली या रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया, इसको लेकर जीआरपी जांच में जुटी है. इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है.विशाल पटना के जीडी मिश्रा पथ में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था. पुलिस ने बताया विशाल थोड़ा नशा करता था और लड़कियों से उसका अफेयर भी था. पुलिस सारे ऐंगल से मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा.