1st Bihar Published by: Updated Jun 10, 2020, 1:34:57 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पुलिस मुख्यालय का बड़ा सा गेट एक सिपाही के ऊपर गिर गया है. जिसके कारण सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आनन-फानन में पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मामला राजधानी के शास्त्रीनगर थाना इलाके की है. जहां सरदार पटेल भवन का मेन गेट गिर गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक सिपाही गेट के निचे दब गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहां मौजूद लोगों ने जल्दी-जल्दी में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस मुख्यालय के पास नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह घटना भी उसी में हुई है. पहला प्रवेश गेट टूटकर सिपाही पर गिरने की बात सामने आ रही है.