Hindi News / news / पटना में नाबालिग लड़की के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, अगवा...

पटना में नाबालिग लड़की के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, अगवा कर घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Jun 26, 2020, 7:47:57 AM

 पटना में नाबालिग लड़की के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, अगवा कर घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA:  राजधानी पटना में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. पूजा समारोह में शामिल होकर घर जा रही नाबालिग लड़की को रास्ते से सात युवकों ने अगवा किया और उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र की है.

सातों आरोपी गिरफ्तार

घटना की जब जानकारी लड़की ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया है. आज कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा. 

बताया जा रहा है कि 22 जून को अगमकुआं थाना क्षेत्रकी रहने वाली नाबालिग लड़की अपने मुहल्ले में किसी पूजा समारोह में शामिल होने गई थी. शाम को वह अकेले ही लौट रही थी.इस दौरान ही रास्ते में आरोपियों ने अगवा कर दिया था. फिर उसे छोड़ दिया. पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने  घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों को कड़ी से सड़ी सजा दिलाई जाएगी. वही, पीड़िता घटना के बाद से डरी हुई है.