Hindi News / news / पटना में कारोबारी ने किया सुसाइड, बिजनेस में नुकसान बना कारण

पटना में कारोबारी ने किया सुसाइड, बिजनेस में नुकसान बना कारण

1st Bihar Published by: Updated Nov 09, 2020, 8:00:54 AM

पटना में कारोबारी ने किया सुसाइड, बिजनेस में नुकसान बना कारण

- फ़ोटो

PATNA:  एक कारोबारी बिजनेस में हो रहे घाटे के कारण काफी परेशान था. जिसके कारण उसने सुसाइड कर ली. यह घटना पटना के राजीव नगर थाना इलाके का है. 

कारोबारी का नाम ऋषभ दीप था. पटना के बड़े कारोबारियों में से एक थे. जैसे ही सुसाइड की खबर लगी तो आसपास के लोग के होश उड़ गए. 32 साल के ऋषभ अपनी पत्नी के साथ आशियाना-दीघा रोड में पासपोर्ट ऑफिस के नजदीक स्थित टेरेस गार्डनिया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 503 में रह रहे थे. लेकिन लॉकडाउन के दौरान से हो रहे घाटे के कारण काफी परेशान थे. 

पत्नी के कमरे से बाहर निकलते ही लगाई फांसी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पत्नी कमरे से बाहर निकली. जिसके बाद कारोबारी ने कमरे को बंद कर दिया और सुसाइड कर ली. पांच मिनट के बाद पत्नी ने दरवाजा खुलवाया, लेकिन नहीं खुला. जिसके बाद उसने पड़ोसियों को बुलाया. सभी जुटे तो दरवाजा तोड़ा गया. गेट खुलास तो सामने में ऋषभ की लटकती हुई लाश मिली. लोग उससे हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि ऋषभ ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स का बड़ा डीलर था. हाल के दिनों में कई जगहों पर उसकी डील कैंसिल हो गई.