ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

पटना में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुबह सबेरे ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुं

पटना में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुबह सबेरे ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली की है।


मृतक स्वर्ण कारोबारी की पहचान पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र निवासी विनोद कुमार उर्फ टेनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार मंगलवार की सुबह किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर मिरचाई गली पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।


उधर, सुबह सवेरे हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलाग रही है। किस कारण से कारोबारी की हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता