ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना जंक्शन पर एक लड़की के आसपास चक्कर काट रहे थे कई लड़के, पुलिस ने पकड़ा तो होश उड़ गए

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल पुलिस की सक्रियता के कारण एक लड़की का जीवन बच गया, जिसे एक महिला गलत हाथों में सौंपने के लिए

पटना जंक्शन पर एक लड़की के आसपास चक्कर काट रहे थे कई लड़के, पुलिस ने पकड़ा तो होश उड़ गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल पुलिस की सक्रियता के कारण एक लड़की का जीवन बच गया, जिसे एक महिला गलत हाथों में सौंपने के लिए पटना लेकर आई थी.


मामला पटना के कोतवाली थाना इलाके का है. पटना जंक्शन के पास कुछ लफुआ किस्म के लड़के एक नाबालिग लड़की के आसपास चक्कर लगा रहे थे. इस दौरान गश्ती दल की नजर उन लफंगों के ऊपर पड़ी. जब शख्स हुआ तो पटना पुलिस ने फौरन लड़की के इर्द-गिर्द मंडरा रहे लड़कों को पकड़ने की कोशिश की. पुलिस ने लड़की को सुरक्षित पकड़ा और उससे पूछताछ की.


जिस लड़की को पुलिस ने पकड़ा, उस लड़की ने बताया कि वह गोपालगंज जिले की रहने वाली है. उसने ये भी बताया कि उसके साथ सीतामढ़ी की रहने वाली एक महिला भी थी, जो पुलिस को देखकर भाग निकली. बताया जा रहा है कि लड़की को गलत हाथों में सौंपने की तैयारी थी. उक्त लकड़ी को एक महिला डांसर बनाने और पैसे का लालच देकर गोपालगंज से पटना जंक्शन ले आई थी. 


पुलिस की पूछताछ में लड़की ने आगे बताया कि जिस महिला के साथ वह पटना आई थी. वह महिला उसे डांसर बनाने और रूपये कमाने की बात कहकर बस से पटना लेकर आई थी. उसने लड़की को बताया था कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है. लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घरवालों को इसकी सूचना दी. कुछ घंटे बाद लड़की के एक रिश्तेदार थाना पहुंच गए. सत्यापन के बाद पुलिस ने लड़की को उनके साथ घर भेज दिया.

टैग्स