ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में आईटीआई छात्र की हत्या, दोस्तों ने घर से बुलाकर ले ली जान

PATNA : पटना में दो दिन से लापता युवक का शव रविवार को एकता नगर में पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया. पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. ज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में दो दिन से लापता युवक का शव रविवार को एकता नगर में पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया.  पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस गिरफ्त में आए मनीष के दोस्त सुजीत और धर्मेंद्र ने बताया कि वे चार दोस्तों के साथ मनीष को करोड़ीचक ले गए औऱ वहां पहले उसे लोहे की रॉड से मारा और फिर ईंट से सिर को कूचने के बाद गला दबाकर मार डाला. हत्या करने के बाद शव को नष्ट करने के इरादे से केमिकल लगाकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ऑटोचालक उमेश पासवान का छोटा बेटा मनीष कुमार आईटीआई की पढ़ाई करता था. मनीष शादी-विवाह में बैरा और मसालची के साथ डीजे में काम करके अपनी पढ़ाई का खर्च निकलाता था.परिजनों ने बताया कि शुक्रवार के उसके दो दोस्त घर पर आए और उसे बुलाकर ले गए थे. फिर वह नहीं लौटा. 

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में कंप्लेन लिखाई. शनिवार को पुलिस औऱ परिजन दोनों दोस्तों से पूछते रहे पर किसी ने सच नहीं बताया. पुलिस नामजद सुजीत औऱ धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है.