1st Bihar Published by: Badal Updated Aug 23, 2020, 4:26:40 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट पर एक व्यक्ति ने गंगा में मौत की छलांग लगा दी. जहां वो गंगा की तेज लहरों में बहने लगा. उससे भद्र घाट पर तैनात NDRF की टीम ने गंगा में डूबते व्यक्ति को देखकर आनन फानन में उसकी जान बचाकर बाहर निकाला और इसकी सूचना आलमगंज थाना की पुलिस को दिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ में जुटी. जहां उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वो गार्ड का नौकरी करता था. लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद परिवार में हमेशा तनाव चलता था. जिससे मानसिक रूप से तनाव में आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.
NDRF की टीम ने बताया कि मोकामा निवासी ब्रजेश चौधरी पटना में गार्ड के नौकरी पर तैनात था. जहां उसकी नौकरी छूटने के बाद मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था. जिसकी वजह से आज उसने आत्महत्या का प्रयास किया. NDRF की टीम ने गंगा में डूब रहे उस व्यक्ति को सकुशल निकाल कर परिजनों को सूचित कर दिया है.