ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

पटना में दिनदहाड़े 2 जगहों पर लूट, अपराधियों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ को मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई को अंगूठा दिखाते हुए अपराधी अक्सर किसी न किसी घटना को देकर फरार हो जाते हैं. ताजा मामला पटना सिट

पटना में दिनदहाड़े 2 जगहों पर लूट, अपराधियों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई को अंगूठा दिखाते हुए अपराधी अक्सर किसी न किसी घटना को देकर फरार हो जाते हैं. ताजा मामला पटना सिटी का है जहां कुछ ही घंटों के अन्दर अपराधियों ने दो जगहों पर लूटपाट की है. 


पहली घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के NH-30 स्थित पेट्रोल पंप की है. मिली जानकारी के अनुसार, नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पंप के एक कर्मचारी से मोबाइल और नगद रूपये लूट लिए. इतना ही नहीं जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तुरंत अन्य कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती करा दिया है. 


दूसरी घटना पटना सिटी के मारूफगंज मंडी की है जहां हथियार का डर दिखाकर अपराधियों ने AC गाड़ी पर लोड किये गए मसाले लूट लिए. बताया जा रहा है कि मसालों को मारूफगंज से मुजफ्फरपुर के मंडी में पहुंचाया जाना था लेकिन इसके पहले अपराधियों ने लोडेड ट्रक को निशाना बनाया और दूसरे ट्रक में मसाला लाद कर फरार हो गए. 


मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. दोनों जगहों पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, पहली घटना में लूट की रकम हजार रुपये से भी कम की है. लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. पंप पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. इधर, दूसरी घटना में लुटे गए मसाले की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है.  फिलहाल दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता