Hindi News / news / पटना में कोरोना विस्फोट, 35 BMP जवान समेत 382 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव...

पटना में कोरोना विस्फोट, 35 BMP जवान समेत 382 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

1st Bihar Published by: Updated Jul 11, 2020, 7:40:33 AM

पटना में कोरोना विस्फोट, 35 BMP जवान समेत 382 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है.  राजधानी पटना में शुक्रवार को एक साथ पहली बार 382  नए मरीज मिले है. यह अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है, जिसके बाद पटना में संक्रमितों की संख्या 1888 हो गई है. इसके बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.  

सिविल सर्जन के अनुसार इनमें आनंदपुर फायर ट्रेनिंग सेंटर के 23 अग्निशाम कर्मी और बीएमपी के 35 जवान शामिल हैं. वहीं शुक्रवार को मिले संक्रमितों  में  पटना सिटी, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आरएमआरआई के लोग मिले हैं.  सबसे बड़ी बात यह है कि पटना समेत 13 जिलों में कोरोना जांच में हर सैंपल में 10 रिपोर्ट पॉजिटिव आने लगी है. 



यहां मिले मरीज 
राजधानी पटना बिहार का पहला जिला है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1888 पहुंच गई है. शुक्रवार को पाटलिपुत्रा, न्यू पुलिस लाइन, दानापुर, झाऊगंज, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, भूतनाथ रोड, गांधी मैदान, साहपुर, कंकड़बाग, चित्रगुप्त, बोरिंग रोड, नौबतपुर और सदाकत आश्रम