Hindi News / news / पटना में कोरोना विस्फोट, एक साथ 86 लोग मिले पॉजिटिव

पटना में कोरोना विस्फोट, एक साथ 86 लोग मिले पॉजिटिव

1st Bihar Published by: Updated Jun 29, 2020, 2:54:19 PM

पटना में कोरोना विस्फोट, एक साथ 86 लोग मिले पॉजिटिव

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहला ताजा अपडेट जारी किया गया है. जिसके अनुसार पटना में पहली बार एक साथ 86 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. 

बता दें कि पटना में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद अब पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 643 हो गई है. वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. इसमें से ज्यादातर पटना के पालिगंज से मिले हैं. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 282 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 9506 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से 86, अरवल से एक, औरंगाबाद से 9, बांका से 2, बेगूसराय से 5, भागलपुर से एक, दरभंगा से 17, पूर्वी चंपारण से 32, गया से 3, गोपालगंज से एक, जहानाबद से 2, कैमूर से 3, कटिहार से 16, किशनगंज से एक, मधेपुरा से 6, मधुबनी से 3, मुंगेर से 4, मुजफ्फरपुर से 16, नालंदा से 5, नवादा से 19, पूर्णिया से 2, सहरसा से 5, समस्तीपुर से एक, सारण से 3, शेखपुरा से एक, शिवहर से 10, सीवान से 5, सुपौल से एक और पश्चिमी चंपारण से 22 नए मामले सामने आये हैं. 

बिहार में अब तक 62 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा पटना, दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय 4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.