ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में बीच सड़क पर युवती की पिटाई, छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पीटा

PATNA : पटना में इन दिनों छेड़खानी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. मनचलों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला है कि छेड़खानी का विरोध करने पर तीन लड़कों ने लड़की की

पटना में बीच सड़क पर युवती की पिटाई, छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पीटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में इन दिनों छेड़खानी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. मनचलों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला है कि छेड़खानी का विरोध करने पर तीन लड़कों ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद तीनों लड़कों की तलाश की जा रही है.


मामला कोतवाली थाना इलाके के अदालतगंज का है जहां छेड़खानी का विरोध करना एक लड़की को महंगा पड़ गया और 3 लड़कों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. दरअसल, लड़की अपनी मां के साथ वट सावित्री की पूजा कर घर लौट रही थी. तभी तीन लड़कों ने ड्राईवर कॉलोनी के पास उसके साथ छेड़खानी की और जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी.


लड़की अपने मामा के साथ कोतवाली थाना पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की. लड़की से पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद छेड़खानी और पिटाई करने वाले तीनों लड़कों के बारे में पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 


लड़की के मामा ने कहा कि उसकी भांजी राजेंद्र नगर के पास कोचिंग पढ़ने जाती है. हर दिन तीनों लड़के उसका पीछा करते हैं. कई बार तीनों के घर वालों को शिकायत भी की गई लेकिन कुछ दिन के बाद उन लोगों की हरकत फिर से शुरू हो जाती है. 

टैग्स