ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

पटना में बॉयफ्रेंड ने कर दिया बड़ा कांड: प्रेमिका की गंदी तस्वीर को सोशल मीडिया पर किया वायरल, गर्लफ्रेंड ने रोका तो मार दी गोली

PATNA: राजधानी पटना से सटे मनेर में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिए दानापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना में बॉयफ्रेंड ने कर दिया बड़ा कांड: प्रेमिका की गंदी तस्वीर को सोशल मीडिया पर किया वायरल, गर्लफ्रेंड ने रोका तो मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से सटे मनेर में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिए दानापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर की है।


बताया जा रहा है कि घायल युवती अपनी बहन के साथ दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में किराए के मकान में रहती है। सोशल मीडिया के जरिए युवती की दोस्ती धीरज नाम के लड़के से हुई थी। समय बीतने के साथ ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच युवक ने युवती की अश्लील तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली थी।


पिछले कुछ दिनों से दोनो के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी बीच आरोपी धीरज ने युवती और उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस बात की जानकारी जब युवती को लगी तो वह अपने प्रेमी को समझाने के लिए उसके पास गई। वहां से लौटने के दौरान धीरज और उसके दोस्तों ने बीच रास्ते में उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती ने फोटो वायरल करने की जानकारी धीरज के परिजनों को दे दी थी, जिससे नाराज होकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को गोली मार दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।