Hindi News / news / पटना में BDO का ड्राइवर निकला शराब तस्कर, कार में ही बना दिया...

पटना में BDO का ड्राइवर निकला शराब तस्कर, कार में ही बना दिया था तहखाना

1st Bihar Published by: Updated Jul 15, 2020, 8:12:32 AM

पटना में BDO का ड्राइवर निकला शराब तस्कर, कार में ही बना दिया था तहखाना

- फ़ोटो

PATNA: अधिकारी का ड्राइवर शराब तस्कर निकला है. उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. ड्राइवर इतना शातिर था कि उसने कार में ही तहखाना बना लिया था. पुलिस  ने यह कार्रवाई दीघा थाना के गेट नंबर 89 पर की है.

भारी मात्रा में शराब बरामद

गिरफ्तार ड्राइवर के बिट्टु पटना के एक बीडीओ का निजी चालक है. वह अपनी धौंस भी दिखाता था. इसके साथ-साथ वह अपने दोस्तों के साथ शराब की तस्करी करता था. आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों ने एक कार को तहखाना बनाया था. उसमें  से 600 टेट्रा शराब पुलिस ने बरामद किया है.

शराब लाने के लिए लिया था छुट्टी

गिरफ्तारी के बारे में दीघा थानेदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी. इस दौरान ही दोनों पकड़े गए. शराब लाने के लिए उसने बीडीओ से छुट्टी ली थी. ड्राइवर और उसके दोस्त का का यूपी के शराब माफिया के साथ साठगांठ हैं. इस काम में वह कई सालों से जुटा था. शराब लेने वाले और बेचने वाले जो भी तस्कर के साथ जुड़े हैं उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.