ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

पटना में बालू माफिया का तांडव! ग्रामीणों ने अवैध खनन से रोका तो कर दी अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक शख्स की मौत, इलाके में तनाव

PATNA: बिहार में बालू माफिया का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू खनन से रोकने पर बालू माफिया नाराज हो गए औ

पटना में बालू माफिया का तांडव! ग्रामीणों ने अवैध खनन से रोका तो कर दी अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक शख्स की मौत, इलाके में तनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बालू माफिया का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू खनन से रोकने पर बालू माफिया नाराज हो गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के पथलौटीया गांव की है।


बताया जा रहा है कि पथलौटीया गांव में बालू माफिया अवैध खनन कर रहे थे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो बालू माफिया ने उन्हें डरा धमका कर वहां से भगा दिया लेकिन जब ग्रामीण नहीं मानें तो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक ग्रामीण को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि घटना की जानकारी दिए जाने के दो घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब बालू माफिया ने तांडव मचाया है। इससे पहले बालू माफिया ने महिला खनन पदाधिकारी पर हमला बोल दिया था और घसीट घसीटकर उसकी पिटाई की थी।