ब्रेकिंग
बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार

पटना में बाहुबली के हस्तक्षेप से सुलझा जिला क्रिकेट टीम का विवाद: जिला टीम का हुआ चयन, हेमन ट्रॉफी में उतरी पटना की टीम

PATNA: पटना में क्रिकेट एसोसियेशन की राजनीति करने वालों ने खिलाड़ियों के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया था. दो गुटों में बंटे क्रिकेट एसोसियेशन ने अलग अलग टीम बनाने का एलान लगा दिया

पटना में बाहुबली के हस्तक्षेप से सुलझा जिला क्रिकेट टीम का विवाद: जिला टीम का हुआ चयन, हेमन ट्रॉफी में उतरी पटना की टीम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में क्रिकेट एसोसियेशन की राजनीति करने वालों ने खिलाड़ियों के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया था. दो गुटों में बंटे क्रिकेट एसोसियेशन ने अलग अलग टीम बनाने का एलान लगा दिया था. आलम ये था कि क्रिकेट के अंतर्जिला टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पटना से दो टीमें पहुंच गयी थी. मंगलवार को पटना का पहला मैच था लेकिन दो टीम होने के कारण जिले के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से बाहर कर दिये का खतरा था. लेकिन आखिरकार मामला सुलझा लिया गया है.


बाहुबली के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

सोमवार को पटना जिला क्रिकेट एसोसियेशन के दोनों गुटों की बैठक हुई. बैठक कराने से लेकर से लेकर दोनों गुटों में सहमति बनाने में बाहुबली रहबर आबदीन ने पहल की. रहबर आबदीन की छवि बाहुबली की रही है, फिलहाल वे पटना क्रिकेट एसोसियेशन के एक गुट के उपाध्यक्ष भी हैं. रहबर आबदीन ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने उनसे संपर्क कर विवाद को दूर कराने की अपील की थी. इसके बाद उन्होंने पटना क्रिकेट एसोसियेशन के दोनों गुटों की आपस में बैठक करायी. 


रहबर आबदीन ने बताया कि दोनों गुटों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण कुमार प्राणवीर और राजेश कुमार के बीच सहमति बनायी गयी. उसके बाद दोनों की राय से पटना की एक टीम चुनी गयी. इसमें 18 खिलाडियों का चयन किया गया. आज सुबह पटना से टीम को जहानाबाद भेज दिया गया, जहां हेमन कप टूर्नामेंट चल रहा है. पटना का आज इस टूर्नामेंट में वैशाली से मुकाबला हो रहा है. पटना टीम के कप्तान कुमार मृदुल बनाये गये हैं, वहीं उप कप्तान शशीम राठौर को बनाया गया है. टीम की मैनेजर मधु शर्मा बनायी गयी हैं जबकि निशांत कुमार को कोच बनाया गया है. रहबर आबदीन ने कहा कि पटना के खिलाडियों के भविष्य को बर्बाद होने से बचाने के लिए उन्होंने ये पहल की है, जिसका बेहतर परिणाम निकला. 


टैग्स