ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में ऑटो ड्राइवर की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए. हत्या की सू

पटना में ऑटो ड्राइवर की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. 


घटना राजधानी पटना के दानापुर की है. मृतक की पहचान पुनपुन निवासी ऑटो चालक जीतू गोस्वामी के रूप में की गई है. जीतू दानापुर में जनकधारी सिंह रोड में किराए के मकान में रहता था. घटना के समय जीतू ऑटो चला कर अपने घर लौट रहा था, इसी क्रम में पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने जीतू को दो गोली मार दी. एक गोली जीतू के सीने में लगी जबकि दूसरी गोली उसके सर में लगी. गोली लगते ही जीतू जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 


गोली की आवाज़ से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी. दानापुर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. 


परिजनों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि जीतू के परिवार के एक व्यक्ति रिंकू सिंह अभी हाल-फिलहाल में जेल से छूट कर आया है. परिवार के लोगों को शक है कि रिंकू सिंह ने ही घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.