1st Bihar Published by: Updated Jun 15, 2020, 12:09:42 PM
- फ़ोटो
PATNA : दशहरा से पहले पटना के लोगों को जाम से राहत मिल सकती हैं. शहर के बाहर से ही एक नया बाइपास बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. लॉकडाउन के कारण काम में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा.
डीएम कुमार रवि ने निर्माण एजेंसी को यथाशीघ्र काम पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके जवाब में निर्माण एजेंसी ने प्रशासन को बताया कि अगले दो माह में काम पूरा कर लिया जाएगा. फोरलेन निर्माण का कार्य नौबतपुर प्रखंड के कुछ इलाके में रह गया है. मात्र 4 किमी सड़क बनाई जानी है, जिसमें तेजी से काम चल रहा है.
इसके अनुसार दशहरा के पहले पटना शहर को बिहटा सरमेरा फोरलेन की नई सौगात मिल सकती है, जिससे भारी वाहनों को शहर से पहले ही निकलने की सुविधा होगी.डीएम कुमार रवि का कहना है कि इसका निर्माण प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए इसकी नियमित निगरानी की जा रही है. चार गांवों में भूमि अधिग्रहण का मामला लंबित था, जिसे पूरा कर लिया गया है. किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है. निर्माण एजेंसी को कहा गया है कि सड़क निर्माण का काम तेजी से पूरा करें.