Hindi News / news / IIT की तैयारी कर रहे पटना के स्टूडेंट ने कोटा में किया सुसाइड,...

IIT की तैयारी कर रहे पटना के स्टूडेंट ने कोटा में किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखी वजह

1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2020, 2:21:16 PM

IIT की तैयारी कर रहे पटना के स्टूडेंट ने कोटा में किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखी वजह

- फ़ोटो

DESK : पटना के एक स्टूडेंट ने कोटा में सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान पटना के रहने वाले सार्थक के रुप में की  गई है. सार्थक मूल रुप से पटना का रहने वाला था और अभी कोटा के तलवंडी इलाके में किराए पर कमरा लेकर आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था.

बताया जा रहा है कि बुधवार को सार्थक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला. काफी देर तक दरवाजा बंद देखकर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया पर जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस गेट टोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि सार्थक फंदे से लटका है.  जांच के दौरान छात्र के एक रजिस्टर में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिसमें पढ़ाई के लिए तनाव की बात लिखी है. हालांकि पुलिस ने पूरा सुसाइड नोट नहीं बताया है. वहीं सार्थक के सुसाइड की खबर मिलते ही पटना स्थित उसके घर में कोहराम मच गया.