1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 07, 2020, 3:55:13 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राजधानी के एक बड़े होटल में आग लग गई है. आगलगी की सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है.
घटना राजधानी पटना के जमाल रोड इलाके की है. जहां होटल बॉब्स में आगलगी की सूचना मिल रही है. आगलगी के कारण घटनास्थल पर इस अफरा-तफरी का माहौल है. होटल के कर्मी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक होटल बॉब्स के ग्राउंड फ्लोर में आग लगने की बात सामने सा रही है. हालांकि ये आग कैसे लगी है, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.