ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पटना के बाद मुजफ्फरपुर में बालू माफिया की दबंगई, पुलिसकर्मी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

PATNA : बिहार में बालू माफियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के बिहटा के बाद अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से आया है। जहां अवैध तरीके से बालू का खनन कर रहे बाल

पटना के बाद मुजफ्फरपुर में बालू माफिया की दबंगई, पुलिसकर्मी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में बालू माफियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के बिहटा के बाद अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से आया है।  जहां अवैध तरीके से बालू का खनन कर रहे बालू माफियों को अरेस्ट करने जब पुलिस टीम पहुंची तो बालू लदे ट्रक ने उनलोगों को रौंधना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।


दरअसल,  पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर बालू माफिया की दबंगई देखने को मिली है। सदर थाना इलाके के गोलंबर पर बालू लदे ट्रक ने गश्ती दल को रौंदने की कोशिश की। जिसके पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, मुजफ्फरपुर के सदर थाने के दारोगा नसीम अंसारी सोमवार देर रात गश्ती दल के साथ भगवानपुर चौक पर थे। तभी गोबरसही की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने तेजी से निकलने की कोशिश की। इस दौरान पुल पर खड़े गश्ती दल के सिपाही पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। सिपाही कूदकर सामने से हट गया। आसपास भी कई पुलिसकर्मी खड़े थे। गश्ती दल ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ट्रक दौड़ाकर भागने लगा।


वहीं, इस बात की जानकारी दूसरी टीम को दी गयी तो वह टीम चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास ब्रह्मपुरा के पास भी ट्रक रोकने की कोशिश की गई। मगर ट्रक ड्राइवर चकमा देकर वहां से भाग निकला। फिर वह बैरिया गोलंबर पहुंचा तो वहां पहले से एक बस खड़ी थी, इसलिए ड्राइवर को ट्रक रोकना पड़ा। जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया। इसके साथ ही खनन निरीक्षक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


आपको बताते चलें कि, पटना के बिहटा में सोमवार को बालू के अवैध खनन में लगे लोगों ने महिला पदाधिकारी की जमकर पिटाई कर दी। बालू माफिया से जुड़े अपराधियों ने महिला खनन अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को दौड़ाकर और पटक-पटक कर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।