ब्रेकिंग
कॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफर

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

बिहार न्यूज
पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से भीड़तंत्र की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


महुआ थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव वालों ने एक व्यक्ति को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। आरोप लगाते ही भीड़ उग्र हो गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक को तब तक पीटा गया जब तक वह अधमरा नहीं हो गया।


पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार

घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया।


युवक की पहचान नहीं हो सकी

महुआ के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह महुआ अनुमंडल क्षेत्र के चेहराकलां का रहने वाला बताया जा रहा है। होश में आने के बाद ही उसकी स्पष्ट पहचान हो पाएगी।पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीरवैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीरवैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता