ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा

बिहार न्यूज
गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से हैरान करने वाली खबर आ रही है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक गाँव में महज दो साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।


 घटना आज हीं की बताई जा रही है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब मासूम अपने घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है, घटना के बाबत मासूम के बदहवास पिता ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनकी छोटी सी बच्ची खेत में खेल रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। घटना का पता तब चला जब एक ग्रामीण को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। 


जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी, परिजन बच्ची को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और फिलहाल वह होश में है। हालांकि, प्राईवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भेजा गया है। 


पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को और मजबूती दी जा सके। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।


 घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घिनौनी वारदात करने की कोई हिम्मत न कर सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता