Hindi News / news / पटना DEO ऑफिस में शिक्षकों का हंगामा, आदेश वापस लेने पर भड़कीं महिला...

पटना DEO ऑफिस में शिक्षकों का हंगामा, आदेश वापस लेने पर भड़कीं महिला टीचर

1st Bihar Published by: Updated Jun 27, 2020, 2:08:16 PM

पटना DEO ऑफिस में शिक्षकों का हंगामा, आदेश वापस लेने पर भड़कीं महिला टीचर

- फ़ोटो

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर राजधानी पटना से है। जहां डीईओ ऑफिस में हंगामा हुआ है। महिला शिक्षकों ने हंगामा किया है।

अपने-अपने स्कूल में ज्वायनिंग के डीईओ के आदेश के बाद महिला शिक्षक भड़क उठी हैं। उन्होनें डीईओ के इस आदेश का विरोध किया है। महिला शिक्षकों ने दूर-दराज के स्कूलों में जाने में परेशानी का हवाला देते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया है।

दरअसल कोरोना संकट के बीच दूर-दराज के स्कूलों में पदस्थापित महिला शिक्षकों को अपने घर के पास के स्कूलों में ज्वायनिंग की छूट सरकार ने दे रखी थी। लेकिन अब नये आदेश में डीईओ ने महिला शिक्षकों के उनके अपने-अपने स्कूलों में ज्वाइन करने का आदेश दिया है । लेकिन महिला शिक्षकों ने इस आदेश पर असहमति जाहिर की है। संसाधनों के अभाव में स्कूलों में पहुंचने में परेशानी जतायी है।

शिक्षिकाओं की मानें तो ट्रेन सेवा शुरू नहीं होने की वजह से पटना जिले में पदस्थापित हजारों शिक्षिकाओं को बिना किसी साधन के स्कूल पहुंचने में कठनाईयों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि पटना जिले के तहत फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मनेर, बिहटा, मसौढ़ी सहित दर्जनों ऐसे क्षेत्र हैं जो पटना से 40 किलोमीटर से लेकर 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।