Hindi News / news / पटना एयरपोर्ट पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी आईडी कार्ड के सहारे जम्मू जाने...

पटना एयरपोर्ट पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी आईडी कार्ड के सहारे जम्मू जाने की थी तैयारी

1st Bihar Published by: Updated Jul 04, 2020, 11:17:05 AM

पटना एयरपोर्ट पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी आईडी कार्ड के सहारे जम्मू जाने की थी तैयारी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पटना एयरपोर्ट पर नकली पहचान पत्र के साथ यात्रा कर रहे तीन युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. तीनों नकली पहचान पत्र के सहारे जम्मू जा रहे थे. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुपौल के रहने वाला अब्दुल समद, कुंदन कुमार और अयूब खान फर्जी पहचान पत्र लेकर इंडिगो की फ्लाइट से जम्मू जा रहे थे. तभी सीआईएसएफ ने खुफिया सूचना व जांच के दौरान धर- दबोचा. पूछताछ के बाद तीनों को एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.  

पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले एक एजेंट ने तीनों को फर्जी पहचान पत्र के सहारे यात्रा करने की प्लानिंग सेट की थी. पर  पटना एयरपोर्ट पर जांच के दौरान  सीआईएसएफ के जवानों ने धर-दबोचा. 

बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर फर्जी आईडी के सहारे मुंबई जाने की कोशिश में 18 जून को बेगूसराय जिले के छह संदिग्ध गिरफ्तार किए गए थे. ये सभी फर्जी आईडी कार्ड के सहारे मुंबई जाने के फिराक में थे.