ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

परिणीति चोपड़ा की अंगूठी पर सवाल उठाना पड़ा महंगा, अगले ही दिन कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

DESK: पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स से जुड़े 2015 के केस में यह कार्रवाई की गयी है लेकिन इसे राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और अभि

परिणीति चोपड़ा की अंगूठी पर सवाल उठाना पड़ा महंगा, अगले ही दिन कांग्रेस विधायक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स से जुड़े 2015 के केस में यह कार्रवाई की गयी है लेकिन इसे राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही सुखपाल सिंह खेरा ने ट्वीट किया था।


खेरा ने ट्विटर पर लिखा था कि क्या राघव चड्डा बता पाएंगे कि नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के लिए 4 कैरेट की इतनी महंगी हीरे की अंगूठी कैसे ले आए? जबकि 2020-21 के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार उनकी आय महज 2.44 लाख रुपये हैं। यह भी कहा कि खुद सेलिब्रिटी होते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा को कम कीमत की अंगूठी क्यों दी? इसकी सच्चाई क्या है? पंजाब बदलाव जानना चाहता है। 


इस तरह की बात ट्विटर पर लिखने के बाद ही पुलिस ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी को अंगूठी वाले मामले से जोड़ा जा रहा है लेकिन आधिकारिक रुप से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। वही सुखपाल सिंह खेरा के बेटे ने इसे राजनीति बताते हुए कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी का असली चेहरा सबके सामने रख दिया। सच्चाई बोलने की सजा उन्हें मिली है। 2015 की एफआईआर का इस्तेमाल इस गिरफ्तारी में किया गया है। 


टैग्स