ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

फूंके हुए कारतूस इकट्ठा कर रहे पप्पू यादव, कन्हैया और मांझी को साथ लाने की कोशिश

PATNA : लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद पप्पू यादव आजकल विपक्षी एकजुटता की नई धारा बहाने की कोशिश में जुटे हैं। पप्पू यादव विपक्ष के ऐसे नेताओं को एकजुट कर रहे हैं जो महागठब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद पप्पू यादव आजकल विपक्षी एकजुटता की नई धारा बहाने की कोशिश में जुटे हैं। पप्पू यादव विपक्ष के ऐसे नेताओं को एकजुट कर रहे हैं जो महागठबंधन के साथ नहीं जाना चाहते। पप्पू के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुके वामपंथी नेता कन्हैया कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से जाप अध्यक्ष नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। पप्पू को उम्मीद है कि फूंके हुए कारतूसों के सहारे वह विधानसभा चुनाव में सियासी रण जीत लेंगे। पप्पू यादव में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी देर तक बातचीत भी हुई। मांझी ने पिछले दिनों ही महागठबंधन से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। खबरों के मुताबिक बेगूसराय से चुनाव हारने के बाद आउट ऑफ़ फ्रेम चल रहे कन्हैया कुमार पिछले दिनों पप्पू यादव से मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा भी हुई। आपको बता दें कि पप्पू यादव ने पिछले हफ्ते विपक्षी नेताओं के साथ जंबो मीटिंग की थी।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता