ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

रोहिणी आचार्य ने सारण लोकसभा सीट से किया नामांकन, लालू यादव भी रहे मौजूद; रूडी से हैं काटों की टक्कर

SARAN : सारण लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इसको लेकर वो अपने पापा लालू यादव के साथ समाहरणालयय पहुंची। रोहिणी के चुनावी

रोहिणी आचार्य ने सारण लोकसभा सीट से किया नामांकन, लालू यादव भी रहे मौजूद; रूडी से हैं काटों की टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : सारण लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इसको लेकर वो अपने पापा लालू यादव के साथ समाहरणालयय पहुंची। रोहिणी के चुनावी कैंपेन के लिए लालू यादव बीते कई दिनों से छपरा में ही कैंप रहे हैं। वही तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।


वहीं, नामांकन दाखिल करने से पहले रोहिणी ने ट्विटर लिखा कि नामांकन के उपरांत एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है। जनसभा को करोड़ों दिलों में बसने वाले शोषितों , वंचितों और अल्पसंख्यकों के रहनुमा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी और महागठबंध के तमाम वरीय नेता संबोधित करेंगे। आपसे मेरी विनती है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर आप अपना प्यार और आशीर्वाद देने की कृपा करें।  

मालूम हो कि, सारण लोकसभा सीट के लिए छठे चरण यानि 20 मई को मतदान होने वाला है जिसके लिए 26 अप्रैल से सारण में नामांकन की शुरुआत हुई है। इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर रोहिणी का मुकाबला एनडीए और बीजेपी कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी से है।


उधर, रोहिणी के समर्थन में लालू यादव भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। तबीयत पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने के बावजूद वो छपरा में कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। लालू यादव के परिवार से दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं।