ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

पगला गया है सम्राट चौधरी, जमकर बरसे नीतीश के मंत्री, कहा-अंड-बंड बोलता रहता हैं..हम नाम तक नहीं सुनना चाहते

PATNA: बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों मंच से कहा था कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जब मीडिया ने बिहार

पगला गया है सम्राट चौधरी, जमकर बरसे नीतीश के मंत्री, कहा-अंड-बंड बोलता रहता हैं..हम नाम तक नहीं सुनना चाहते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों मंच से कहा था कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जब मीडिया ने बिहार सरकार के मंत्री व जेडीयू नेता जमा खान से सवाल किया तो वो सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे। कहा कि जो यह बात कह रहा है वही पागल है। हम लोग तो उसका नाम तक नहीं सुनना चाहते। उनको नोटिस नहीं लेना चाहते। 


जमा खान ने कहा कि वो जानते है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे देश में परिवर्तन होने जा रहा है इसलिए अंड का बंड सम्राट चौधरी बोल रहे है। अपने बारे में भी उनको बताना चाहिए। बीजेपी ने अब तक क्या किया? बीजेपी पर हमला बोलते हुए जेडीयू नेता व मंत्री जमा खान ने आगे कहा कि भाजपा वालों को विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। हम यहां विकास करते हैं और भाजपा हम पर उंगली उठाती है। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करना ही इनका मकसद है। जमा खान ने कहा कि भाजपा वाले केवल उन्माद फैलाना जानते हैं लेकिन हम सिर्फ काम करना चाहते हैं और यह बात प्रदेशवासी भी जानते हैं। हमलोगों को बीजेपी से कोई मतलब नहीं है। खुद होश में रहे खुदे लोग पगला गया है। देश को बर्बाद कर रहा है। सम्राट चौधरी का नाम तक हम सुनना नहीं चाहते।