ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

ONLINE एग्जाम सेंटर पर आए टेक्निकल प्रॉब्लम को लेकर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, EPFO का शॉर्ट हैंड टाइपिंग टेस्ट देने आए परीक्षार्थी

PATNA: पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड अर्पणा बैंक कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। दरअसल परीक्षार्थी EPFO स्टेनो स्कील टेस्ट ऑनलाइन द

ONLINE एग्जाम सेंटर पर आए टेक्निकल प्रॉब्लम को लेकर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, EPFO का शॉर्ट हैंड टाइपिंग टेस्ट देने आए परीक्षार्थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड अर्पणा बैंक कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। दरअसल परीक्षार्थी EPFO स्टेनो स्कील टेस्ट ऑनलाइन देने आए थे। जो कंप्यूटर में तकनीकी खराबी को लेकर हंगामा मचाने लगे। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र को बदने की मांग कर रहे थे। 


बता दें कि बिहार के विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थी ईपीएफओ का शॉर्ट हैंड टाइपिंग टेस्ट देने पहुंचे थे। दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा था। परीक्षार्थियों ने इसे लेकर परीक्षा केंद्र के संचालक को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसके बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र बदलने को लेकर हंगामा करने लगे। 


छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी सेंटर बदलने की मांग पर अड़े थे। वही सेंटर के संचालक ने एनटीए के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परीक्षा को स्थगित करने और सेंटर बदलने का आश्वासन परीक्षार्थियों को दिया गया जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। 


परीक्षार्थियों का कहना था कि ईपीएफओ का शॉर्ट हैंड टाइपिंग का टेस्ट देने आए थे लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण परीक्षा हॉल में लगे दो स्पीकर से आवाज सुनाई नहीं दे रहा था इसकी शिकायत करने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र को बदलने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। परीक्षा केंद्र के संचालक के द्वारा परीक्षा रद्द होने और सेंटर बदलने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद परीक्षार्थियों का गु्स्सा शांत हुआ।