ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

'नीतीश से है BJP को सीधा खतरा...,' बोले विजय चौधरी .... जैसे - जैसे चुनाव का समय आएगा नजदीक बढ़ेगा उनका डर

PATNA : मणिपुर के मामले में एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि, वहां कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही है। क्योंकि, जो सोचने की बात है केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी क

'नीतीश से है BJP को सीधा खतरा...,' बोले विजय चौधरी .... जैसे - जैसे चुनाव का समय आएगा  नजदीक बढ़ेगा उनका डर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : मणिपुर के मामले में एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि, वहां कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही है। क्योंकि, जो सोचने की बात है केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है बराबर डबल इंजन की सरकार की बात होती है। दोनों सरकारें मिलकर वहां की घटना पर नियंत्रण पाने में असफल रही है। सबसे आश्चर्य की बात है कि देश के गृह मंत्री के तीन बार दौरे के बाद भी अभी तक शांति स्थापित नहीं हो पाई है। यह बातें बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कही है। 


दरअसल, बिहार सरकार के वित् मंत्री विजय चौधरी से जब यह सवाल किया गया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी आज सरकार के खिलाफ सदन में पारित अविश्वाश प्रस्ताव पर अपनी बातों को रखेंगे। इससे पहले कल गृह मंत्री ने इस घटना को लेकर अपनी बातें रखी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इसके जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि, मणिपुर के मामले में एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि, वहां कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही है। क्योंकि, जो सोचने की बात है केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है बराबर डबल इंजन की सरकार की बात होती है। दोनों सरकारें मिलकर वहां की घटना पर नियंत्रण पाने में असफल रही है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, यह तो अति स्वाभाविक है की प्रधानमंत्री हो गृह मंत्री हो या मोदी कैबिनेट का कोई और मंत्री हो। इनसभी लोगों को सीधा खतरा किसी से हैं तो वो एकमात्र नीतीश कुमार से है। इसलिए वो जब भी बोलते हैं तो नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते हैं। यह नीतीश कुमार के नेतृत्व की ही विश्वसनीयता है कि जिससे उनको खौफ होता है। ये सारी चीजें उसी घबराहट और बैचैनी का कारण है। 


इधर, सदन में लालू परिवार को लेकर भाजपा के तरफ से बोले जा रहे हमले को लेकर बिहार सरकार के वित् मंत्री ने कहा कि, यह भाजपा की सोच को दर्शाता है। लालू पर बोलना या नहीं बोलना किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की सोच को दर्शाता है। हमारा गठबंधन परपेक्ट तरीके से चल रहा है तो इससे भाजपा को तकलीफ हो रही है। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा वैसे वैसे परेशानी और अधिक बढ़ेगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता