ब्रेकिंग
Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका

नीतीश ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया, नालंदा में बोले मांझी..हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं

NALANDA: राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन का समापन हुआ। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया, नालंदा में बोले मांझी..हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:  राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन का समापन हुआ। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि उन्होंने हमारे साथ अच्छा नहीं किया है। हम लोगों के साथ थोड़ा सा कमी किया है। पहले हमारे पास दो विभाग था इसमें कटौती कर एक विभाग रखने का काम किया गया। हम यह मांग करेंगे कि हमारा विभाग हमें लौटा दिया जाए। जीतनराम मांझी आगे कहते हैं कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं। उनके साथ रहने के लिए हमनें कसम खाई है लेकिन राजनीति में कसम नहीं होती।


वही जीतनराम मांझी ने एक बार फिर महागठबंधन में कॉओर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग की। कहा कि बिना कमिटी के जो निर्णय लिये जाते हैं वो अक्सर गलत हो जाते हैं। हाल ही में शिक्षकों के मामले सरकार ने जो फैसला लिया वो गलत है। मांझी ने कहा कि हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं। शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से कराने का फैसला लिया गया जो गलत है। बीएड, एसटीईटी, टीईटी,एमएड पास अभ्यर्थी की नियुक्ति तो बिना परीक्षा के होनी चाहिए थी। ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। 


मांझी ने कहा कि नीतीश जी कहते हैं कि सबसे राय लेकर हमने यह फैसला लिया है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार यह बात गलत कह रहे हैं। मांझी ने आगे कहा कि वित्त रहित शिक्षक को वित्त सहित किया जाए। बिहार के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है। जबकि प्राइवेट स्कूलों की स्थिति काफी अच्छी है। इसलिए मेरा कहना है कि जो प्राइवेट स्कूल ठीक है उसे सरकारीकृत किया जाए। 



टैग्स