1st Bihar Published by: Updated Jul 11, 2020, 6:23:11 PM
- फ़ोटो
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच 15 साल बनाम 15 साल की लड़ाई आगे बढ़ रही है. लगातार लालू राज और नीतीश शासन के बीच नेता बयानबाजी कर रहे हैं. ऐसे में जेडीयू ने एक बार फिर से जनरल राज्य की चर्चा छेड़ते हुए आरजेडी पर हमला बोला है.
जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार में केवल नीतीश ब्रांड ही चलेगा बिहार में जंगलराज का मॉडल नहीं चलने वाला. 2005 के बाद बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के शासन का स्वाद चख लिया है और बिहार की बागडोर सुरक्षित हाथों में है. लोग ये नहीं भूले हैं कि जंगल राज में उन्हें चैन की नींद भी नहीं मिलती थी.
वीडियो प्रवक्ता ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का नाम लेकर राजनीति करने के दिन खत्म हो गए हैं. देश में असमानता का सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है और इसमें लालू परिवार को कितनी महारत हासिल है यह सब जान चुके हैं.