ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

‘नीतीश को कुर्सी का लालच.. PM बनने का कीड़ा काट लिया है’ बापू से मुख्यमंत्री की तुलना पर बोली BJP

SAHARSA: जेडीयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना करने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। बिहार सरकार

‘नीतीश को कुर्सी का लालच.. PM बनने का कीड़ा काट लिया है’ बापू से मुख्यमंत्री की तुलना पर बोली BJP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: जेडीयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना करने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं और उनको प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है।


नीरज बबलू ने कहा है कि जेडीयू के लोग नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से कर रहे हैं लेकिन कुर्सी कुमार और महात्मा गांधी में धरती आसमान का फर्क है। नीतीश कुमार कभी भी महात्मा गांधी नहीं हो सकते हैं। वे सिर्फ एक एक बेहतर मुख्यमंत्री ही बन जाएं तो बिहार और बिहार के लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जदयू की हालत बद से बदतर हो गई है। जेडीयू टूट के कगार पर है और जो लोग जेडीयू में बचे हुए हैं, वे सिर्फ चाटुकारिता करने में लगे हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बेहतर मुख्यमंत्री तो हो जाए, बाद में गांधी बन जाएं। पहली बार नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री बने उन पांच वर्षों में काफी बेहतर काम हुआ। दूसरी बार जब सीएम बनें तब भी ठीक ही था लेकिन जब वे महागठबंधन में गए तब से उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है। नीतीश सिर्फ षड़यंत्र करने में लगे हुए हैं और जाति को तोड़ने में लगे हुए हैं। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता