ब्रेकिंग
बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?

नीतीश की मुहिम पर ऋतुराज सिन्हा का तंज, बोले- महत्वाकांक्षा के आगे बिहार की जनता को भूले मुख्यमंत्री

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटका की मुहिम पर बीजेपी ने तीखा तंज किया है। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर प्रधानमं

नीतीश की मुहिम पर ऋतुराज सिन्हा का तंज, बोले- महत्वाकांक्षा के आगे बिहार की जनता को भूले मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटका की मुहिम पर बीजेपी ने तीखा तंज किया है। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने में नीतीश इतने मशरूफ हो चुके हैं कि बिहार की जनता को वे भूल गए हैं और उन्हें अपनी महात्वाकांक्षा के आगे कुछ नजर नहीं आ रहा है।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बिहार की 13 करोड़ जनता के हित को ध्यान में रखकर जो फैसले लेने चाहिए उन तमाम बैठकों से नीतीश दूर हो चुके हैं, मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को प्रशासनिक अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया है और विपक्षी को एकजुट करने में बिहार को भूल अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं। चाचा और भतीजे की सरकार भले ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख ले लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलने जा रही है।


उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अगर इतने ही जनता के लोकप्रिय नेता हैं तो 2024 में वे खुद लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के बनने के लिए जो काम कर रहे हैं वह करें, मगर बिहार की 13 करोड़ जनता की समस्याओं का निदान होता रहे और उनकी अनदेखी ना हो इसके लिए वह कोई दूसरा मुख्यमंत्री बिहार में बनाएं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह 24 घंटे जनता के हित में कार्य करने के प्रति समर्पित हो, ना कि अपनी महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए यात्रा पर यात्रा करते रहे।

टैग्स