ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानी

Bihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर अंचल में सरकारी गैरमजरूआ जमीन का दाखिल-खारिज किए जाने का दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।जिससे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं

Bihar Bhumi, Bihar Land News, Motihari Land News, Paharpur CO, दाखिल खारिज, गैरमजरूआ जमीन, सरकारी जमीन, Bihar Revenue Department, Bihar Bhumi Mutation, गैरमजरूआ जमीन, दाखिल खारिज, मोतिहारी समाचार, Eas
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन का दुश्मन अगर कोई है तो वो हैं राजस्व सेवा के अधिकारी-कर्मी. कर्मचारी, राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी और भू माफियाओं के गठजोड़ ने जमीन संबंधी विवाद को और गहरा दिया है. सरकार के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं. मंत्री स्तर से कार्रवाई का सिर्फ दिखावा किया जा रहा. हकीकत यही है कि जो अंचल अधिकारी गड़बड़ी कर रहा, उसे फील्ड से नहीं हटाया जा रहा. नया मामला मोतिहारी का है, जहां अंचल अधिकारी ने सरकारी जमीन का ही दाखिल खारिज कर दिया. 

बिहार सरकार अंचल कार्यालय का भ्रष्टाचार रोकने व आमलोगों को सुलभता प्रदान करने के लिए लगातार भ्रष्ट पदाधिकारियो पर कार्रवाई कर रही है. इसके बाद भी अंचल कार्यालय का भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा। कुछ पदाधिकारी नियम-कानून को ठेंगे पर रखकर सरकार की संपत्ति को ही नीलाम कर रहे. भ्रष्टाचार का खेल इतना निराला है कि अधिकारी को कार्रवाई का डर नहीं . ताजा मामला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पहाड़पुर अंचल के सीओ,आरओ व कर्मचारी से जुड़ा है. इस अंचल से जुड़े जमीन के दाखिल खारिज का एक पेपर वायरल हो रहा है. जिसमें 28 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन की दाखिल खारिज किया जाना बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वो कागजात ट्रोल हो रहा. 

 मोतिहारी के पहाड़पुर अंचल कार्यालय के कर्मचारी-आरओ व सीओ के कारनामे का कागजात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त कागजात में पहाड़पुर अंचल के अमवा निजाद के खाता संख्या 151 खेसरा 56 व 70 का 27.88 डिसमिल जमीन का पहाड़पुर अंचल द्वारा दाखिल खारिज किया गया है. ऑनलाइन रिपोर्ट में राजस्व कर्मचारी ,आरओ व सीओ का रिपोर्ट लगा हुआ है। जबकि एक और कागजात सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमे खाता संख्या- 151 गैरमजरूआ अंकित है। सोशल मीडिया पर वायरल कागजात खूब ट्रोल हो रहा है।

आमलोग यह कहते नही थक रहे कि अंचल कार्यालय का  भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा। विभागीय मंत्री से लेकर सचिव सिर्फ दिखावे के लिए सख्ती बरत रहे. हकीकत कुछ और ही है. 

जून 2026 में सीओ ने सरकारी जमीन का किया दाखिल खारिज

Bihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर


खतियान में दर्ज है गैरमजरूआ भूमि, बिना देखे ही कर दिया दाखिल खारिज 

Bihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता