ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

नीतीश फंसाते भी हैं और बचाते भी हैं! सम्राट का गंभीर आरोप- लालू प्रसाद को ब्लैकमेल कर रही JDU

PATNA: बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेडीयू और आरजेडी एक साथ क्यों आई, इसका खुलासा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने

नीतीश फंसाते भी हैं और बचाते भी हैं! सम्राट का गंभीर आरोप- लालू प्रसाद को ब्लैकमेल कर रही JDU
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेडीयू और आरजेडी एक साथ क्यों आई, इसका खुलासा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया है। सम्राट ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेलवे का केस वापस लेने का झांसा देकर लालू प्रसाद को ब्लैकमेल कर रहे हैं और ब्लैकमेलिंग के शिकार लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 33 वर्षों तक लालू और नीतीश ने राज किया। 15 वर्षों तक लालू प्रसाद 18 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लालू प्रसाद को नीतीश कुमार ने फंसाकर जेल भेजवा दिया और सजा करा दिया और अब उन्हें रेलवे का केस खत्म कराने का झांसा दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को ब्लैकमेल किया कि रेलवे वाला केस वापस ले लेंगे। नीतीश ने लालू को ब्लैकमेल कर अपने साथ मिलाया और आरजेडी के साथ गठबंधन किया।


उन्होंने कहा कि जेडीयू लालू प्रसाद को ब्लैकमेल कर रही है। नीतीश कुमार के इशारे पर जेडीयू के नेताओं ने पहले लालू प्रसाद को फंसाकर जेल भिजवाया और अब रेलवे का केस वापस लेने का झांसा देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। नीतीश कुमार लालू को झांसा दे रहे हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने में लालू मदद करें वे रेलवे के केस से उन्हें बचाएंगे। लालू प्रसाद को कोई और नहीं फंसाता है बल्कि जेडीयू के लोग ही फंसाने का काम करते हैं, क्योंकि फंसाते ही नीतीश कुमार हैं और बचाते भी नीतीश ही हैं।