1st Bihar Published by: Updated Jul 01, 2020, 6:09:02 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. गुरुवार को नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में यह बैठक सचिवालय स्थित संवाद में सुबह 11:30 बजे होगी.
गुरूवार को होने वाली नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इससे बाईट शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग हुई थी. जिसमें कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी थी. विभिन्न विभागों में खाली पदों सृजन समेत कई एजेंडों की स्वीकृति मिली थी.
शुक्रवार को पिछली बैठक में भारत-चीन लद्दाख सीमा पर हुई झड़प में शहीद बिहार के जवानों के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया गया था. गुरूवार को फिर से कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है. सरकार के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय की ओर संबंधित विभाग के अफसरों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है.
