Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने सात DSP का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, लिस्ट देखें.... Bihar Politics: ‘झूठ बोलने की मशीन बनकर घूम रहे पीएम’ आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी को बताया सबसे नकारा प्रधानमंत्री Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में सफेद रंग क्यों होता है जरूरी? जानें... इसके पीछे का रहस्य Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी Bihar News: आचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा; जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar Politics: मोकामा में ललन सिंह ने ऐसा क्यों कहा..? नीतीश कुमार ने अपराधियों को ठंढा कर दिया...और चोर-चिल्लर तो 'अनंत बाबू' के डर से घर में घुस गया Bihar Politics: अनंत बाबू को विजयी बनाइए....मोकामा की धरती से ललन सिंह ने कर दिया एलान Bihar Crime News: बिहार में रेल पार्सल से शराब की तस्करी, पुलिस ने बड़ी खेप को किया जब्त BIHAR NEWS : शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, लाखों की आयरन-फोलिक एसिड की दवाइयाँ बर्बाद; DEO ने दिए यह आदेश
1st Bihar Published by: Updated Sun, 28 Nov 2021 07:12:12 PM IST
- फ़ोटो
DESK: साउथ अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद पूरा देश अलर्ट पर है। इसे लेकर बड़ी खबर नीदरलैंड्स से आ रही है जहां 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाए गये हैं। बीते दो दिन पहले 61 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसमें 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को खतरनाक बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिन लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिले हैं वे सभी साउथ अफ्रीका से एमस्टर्डम आए थे। साउथ अफ्रीका से दो फ्लाइट एमस्टर्डम पहुंचीं थी। सभी यात्रियों का जब कोरोना टेस्ट कराया गया तब उनमें 61 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। लेकिन फिर बाद में पता चला कि 61 में से कुल 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिले हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह वैरिएंट साउथ अफ्रीका से ही शुरू हुआ है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।
एमस्टर्डम उतरे यात्रियों में जब 61 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तब इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन एक्टिव हो गयी उन्हें तुरंत एयरपोर्ट के पास एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया। नीदरलैंड्स में एक साथ 13 लोगों में ओमिक्रॉन के मिलने के बाद कई देशों ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया। वही दो लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन पाए जाने पर ब्रिटेन में दहशत का माहौल है। कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। नेपाल सहित कई देशों में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है।
ओमिक्रॉन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क लौटे 2 यात्रियों में ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस मिले हैं। RT-PCR टेस्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि ओमिक्रॉन होने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो उनके साथ फ्लाइट में सवार थे।
वही ओमिक्रॉन को लेकर इजराइल ने भी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। वही ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कुवैत ने 9 अफ्रीकी देशों से डायरेक्ट फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, जाम्बिया और मलावी शामिल हैं।
ब्रिटेन समेत ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन लगा दिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया। वही बांग्लादेश ने भी दक्षिण अफ्रीका आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।
नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है। यूरोप में भी इस वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और नीदरलैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ यूरोपीय देशों ने बोत्सवाना, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), लेसोथो, नामीबिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से उड़ानें भी सस्पेंड कर दी हैं।