ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

आंतकी संगठन को हथियार सप्लाई करने का आरोप, NIA की चार्जशीट में बिहार के 2 लोगों का नाम

PATNA: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों को अवैध हथियार पहुंचाने के नेटवर्क से संबंधित मामले में NIA के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है। फरवरी 2021 में इससे संबंधित मामला

आंतकी संगठन को हथियार सप्लाई करने का आरोप, NIA की चार्जशीट में बिहार के 2 लोगों का नाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों को अवैध हथियार पहुंचाने के नेटवर्क से संबंधित मामले में NIA के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है। फरवरी 2021 में इससे संबंधित मामला जम्मू के गंगयाल थाने में दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामले की जांच एनआइए ने शुरू की। आज सोमवार को दायर चार्जशीट में 5 लोगों को मुख्य अभियुक्त बनाया गया। जिसमें बिहार के दो लोग शामिल हैं। 


जबकि तीन लोग जम्मू के रहने वाले हैं जो जैश और एलएम आतंकी संगठनों से जुड़ा है। बिहार के दोनों आरोपी मो.अरमान अली और मो. एहसानुल्लाह सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देवबहुआरा गांव का निवासी है। जिसे एनआइए ने गिरफ्तार किया था। एनआइए ने जांच में पाया कि कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए गठित नये आतंकी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से ये दोनों जुड़े थे और मुंगेर से देसी हथियारों की खेप जम्मू में पहुंचाते थे। 


गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में करीब 60 जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद मामले की जांच एनआईए ने शुरू की। एनआईए ने एलएम आतंकी संगठनों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। तभी पता चला कि बिहार, यूपी और जम्मू के कई युवकों को बहला-फुसला कर संगठन में शामिल कराया गया था। बिहार के दो युवकों को हथियारों की तस्करी में लगाया गया। फिलहाल एनआईए इस पूरे मामले की जांच कर रही है।