ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन पर फहराया तिरंगा, गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होगा कामकाज

DELHI : संसद की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार को तिरं

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन पर फहराया तिरंगा, गणेश चतुर्थी के दिन से  शुरू होगा कामकाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : संसद की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार को तिरंगा फहराया गया। देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। 


दरअसल, संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है। उससे पहले रविवार को नए संसद भवन पर धनखड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से नई इमारत में शिफ्ट होगी। नए भवन में इसी दिन से कामकाज का श्रीगणेश हो जाएगा। विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन के कामकाज भी यही होंगे।


वहीं, नए संसद भवन में जाते समय संसद कर्मचारी नई ड्रेस पहनेंगे। इस ड्रेस में नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक ब्यूरोक्रेट्स बंद गले सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे। उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी। पढ़ें


इसके साथ ही नई संसद 13-14 अक्टूबर को G20 देशों के स्पीकरों को होस्ट करेगी। यहां पार्लियामेंट-20 मीटिंग होगी। आमंत्रित देशों की संसद के स्पीकर भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह पार्लियामेंट-20 ग्रुप की नौवीं मीटिंग होगी।


उधर, नई संसद के उद्घाटन समारोह पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे हैं। इसके पीछे उन्होंने पत्र लिखकर यह कहा है कि- वे 17 सितंबर यानी आज नई संसद में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लिखा कि वे CWC की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं।


उन्हें संसद के कार्यक्रम का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला था, जबकि ये बैठक काफी दिन पहले से तय थी। इसलिए 17 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होगा।