ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

नए साल पर पीएम मोदी अन्नदाताओं को देंगे सौगात, बिहार के 83 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

PATNA : नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों को बड़ी सौगात दे रहे हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि साल का पहला दिन अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा. पीएम मोदी आज किसान

नए साल पर पीएम मोदी अन्नदाताओं को देंगे सौगात, बिहार के 83 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों को बड़ी सौगात दे रहे हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि साल का पहला दिन अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा. पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं.


इससे बिहार के 83 लाख 53 हजार 270 किसानों को नए साल पर तोहफ़ा मिलेगा. दरअसल, 1 जनवरी को पीएम किसान स्कीम की 10वीं किस्त जारी होगी. इसके तहत सरकार किसानों को 16 सौ 70 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए देंगी.


कृषि मंत्रालय में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पूरे देश के किसानों के लिए ये राशि लगभग 22000 करोड़ रुपए हो सकती है. जबकि 83 लाख 53 हजार 270 किसानों को बिहार कृषि विभाग के मुताबिक 16 सौ 70 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए देगी.


पीएम मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि 1 जनवरी को 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी. प्रधानमंत्री आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी करेंगे.


नए साल पर पीएम मोदी अन्नदाताओं को देंगे सौगात, बिहार के 83 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

इसको लेकर पीएम मोदी ने ट्विट किया, ''नए साल 2022 का पहला दिन देश के अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा. दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा. इसके तहत 20 हजार करोड़ रु की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ होगा.

टैग्स