Hindi News / news / नवादा : पुलिस वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, हादसे में थानेदार घायल,...

नवादा : पुलिस वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, हादसे में थानेदार घायल, लोक अदालत में जाने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: SONU Updated Feb 18, 2022, 7:42:49 PM

नवादा : पुलिस वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, हादसे में थानेदार घायल, लोक अदालत में जाने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां सिविल कोर्ट जाने के दौरान पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल थानेदार को गाड़ी से निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।


घायल थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया है कि अकबरपुर से वे नवादा लोक अदालत के लिए चले थे।इसी दौरान फुलमा गांव के पास अचानक गाड़ी पलटी गई। इसके कारण उनका सिर फट गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि NH 31 का जो निर्माण चल रही है, उसी के कारण अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई।


बताते चलें कि रजौली से बख्तियारपुर तक फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर डायवर्सन भी बनाया गया है। जिसकी वजह से इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को इस मार्ग पर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।