Hindi News / news / नवादा में मजदूरों से भरी बस पलटी, दस से ज्यादा मजदूर घायल

नवादा में मजदूरों से भरी बस पलटी, दस से ज्यादा मजदूर घायल

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2021, 11:43:31 AM

नवादा में मजदूरों से भरी बस पलटी, दस से ज्यादा मजदूर घायल

- फ़ोटो

NAWADA : इस वक़्त नवादा जिले से बड़ी खबर आ रही है. नवादा में मजदूरों से भरी बस पलटने से दस से ज्यादा मजदूर घायल हो गये हैं. रजौली के हरदिया के पास हादसा हुआ है. ये सभी मजदूर रांची से गिरियक जा रहे थे. सभी घायल मजदूरों को  रजौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार जिले के रजौली पटना-रांची रोड एनएच-31 थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास मजदूर से भरा मीतू ट्रेवल्स नाम की बस पलट गयी. घायल मजदूर ने बताया कि रांची से वह नालंदा जिले के गिरियक भट्ठा पर काम करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घट गई है. नालंदा जिले के गिरियक स्थित चेतन भट्ठा पर काम करने के लिए सभी जा रहे थे.


सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घायल ने बताया है कि तेज रफ्तार में रहने के कारण अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई. इसके कारण गाड़ी पलटी मार दी है. हालांकि गाड़ी पलटी मारने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. सभी लोग को चोट लगी है.