Hindi News / news / होटल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

होटल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jun 26, 2020, 9:15:23 AM

होटल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

- फ़ोटो

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक होटल में भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बिजय बाजार के कृष्णा केक पैलेस होटल में भीषण आग लग गई. आसपास के लोगों की नजर जब इसपर पड़ी तो  फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई,

अगलगी की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. 



होटल संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे. अचानक सुबह जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है.  आग पर काबू पा लिया गया लेकिन मिठाई की दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है. दस लाख से अधिक संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.  बताया जा रहा है कि कृष्णा केक पैलेस में 2019 दिसंबर में भी आग लगी थी, जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था.