Hindi News / news / नवादा में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार 2 की मौत

नवादा में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार 2 की मौत

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Nov 05, 2020, 8:01:23 PM

नवादा में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार 2 की मौत

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना नवादा जिले के वरिसालिगंज थाना इलाके की है. जहां दोवायनगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार गोकर जा रहे थे. इस दौरान बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई और दोनों युवकों की मौत हो गई. 


मृतक युवक की पहचान फतेह गांव के रहने वाले 35 साल के विजय यादव के रूप में की गई है जबकि दूसरा युवक शेखपुरा जिला के तेउश गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.  इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.