Hindi News / news / नवादा में बदले गये 3 थानाध्यक्ष, एसपी ने किया फेरबदल

नवादा में बदले गये 3 थानाध्यक्ष, एसपी ने किया फेरबदल

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Apr 19, 2022, 8:28:41 PM

नवादा में बदले गये 3 थानाध्यक्ष, एसपी ने किया फेरबदल

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा में 3 थानाध्यक्ष को बदला गया है। एसपी धुरत सायली सावलाराम ने जिले के 3 थानों में बड़ी फेरबदल किया है। तीन थानों में नए थानाध्यक्ष को कमान सौंपा गया है। 


नारदीगंज थाना में पदस्थापित जेएसआई श्याम कुमार पांडेय को गोविंदपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही गोविन्दपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद काशीचक थाना के थानाध्यक्ष बने हैं। 


जबकि काशीचक थानाध्यक्ष राजकुमार को मेसकौर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने यह बदलाव किया है।